Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

विकास शर्मा बने अभाविप के प्रदेश सह मंत्री,घर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

 विकास शर्मा बने अभाविप के प्रदेश सह मंत्री,घर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

 धनौरा निवासी विकास शर्मा को विद्यार्थी परिषद के संगठन ने प्रदेश सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मनोनयन के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संगठन के अधिवेशन में क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखारा, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री तरुण सिंह और प्रदेश सह संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव की मौजूदगी में यह घोषणा की गई।

विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद हमेशा समाजहित, राष्ट्रहित और छात्रहित में कार्य करती है। परिषद द्वारा जनपद में हर वर्ष मेधावी छात्र सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलता है। उनका कहना है कि इस तरह के आयोजन युवा पीढ़ी में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और वे पढ़ाई सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने को प्रेरित होते हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद विकास शर्मा अपने घर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास शर्मा के प्रदेश स्तर पर पहुंचने से जिले के युवाओं में नया उत्साह आएगा और उनकी कार्यशैली से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पीयूष शर्मा, आदित्य गिल, सौरव यादव, सनी यादव, दीपक यादव, केशव, अफजाल, दीपक गिल, दुष्यंत, हेमंत आदि मौजूद रहे।

विकास शर्मा बने अभाविप के प्रदेश सह मंत्री,घर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत Reviewed by Hindustan News 18 on December 28, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.