Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

माधव नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

 माधव नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप


परिजनों ने हंगामा कर सड़क पर शव रखकर लगाया जाम 


एसडीएम व चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल को किया सील 




क्षेत्र के गांव  नवाबपुरा स्थित माधव नर्सिंग होम में मुकारमपुर निवासी 25 वर्षीय प्रियंका की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर स्वजन भड़क गए और अस्पताल प्रबंधन व डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए लगभग साढ़े तीन घंटे तक जमकर हंगामा किया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका को 22 दिसंबर को डिलीवरी के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, उसी दिन ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। 

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण 26 दिसंबर को प्रियंका की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने दोपहर 1 बजे से माधव नर्सिंग होम के बाहर शेरपुर मार्ग पर पर जाम लगा दिया। और परिजन व ग्रामीण हंगामा करने लगे।घटना की सूचना मिलने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। और समझने का प्रयास किया लेकिन परिजन अस्पताल पर कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े रहे। एसडीएम विभा श्रीवास्तव और सीओ अंजलि कटारिया ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीण और परिजनों को समझाने का प्रयास करने लगे। लगभग 4 बजे के आसपास एसडीएम विभा श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल कुमार व सीओ अंजलि कटारिया द्वारा माधव नर्सिंग होम को सील कर दिया गया।तब जाकर  परिजन शांत हुए और जाम खोल दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी मिली थी मौके पर पहुंच कर अस्पताल से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

==================================

 15 सितंबर को सील हुई थी ओटी आखिर कैसे हो रही थी संचालित



 बता दें कि बीती 15 सितंबर को उपजिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छापेमारी कर माधव नर्सिंग होम में अवैध रूप से संचालित ऑपरेशन थिएटर को  सील कर दिया गया था, उसके बावजूद भी अस्पताल में  मरीजों का ऑरेशन आखिर  किसकी मिलीभगत से किया जा रहा था। आमजनों का कहना है कि प्रशासन द्वारा आए दिन अस्पतालों पर छापेमारी कर उन्हें सील तो कर दिया जाता है लेकिन कुछ समय बाद ही अस्पताल फिर से संचालित हो जाते हैं। आम जनों का यह भी कहना है कि अस्पताल संचालकों के हौसले बुलंद होने के बाद मरीज को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है

==================================

एसडीएम में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील

 



एसडीएम विभा श्रीवास्तव, सीएचसी प्रभारी राहुल कुमार व सीओ अंजलि कटारिया द्वारा माधव नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। अब देखना यह है कि कब तक अस्पताल पर सील लगी रहेगी या कुछ समय बाद फिर से अस्पताल संचालित कर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जाएगा। फिलहाल खबर लिखे जाने तक अस्पताल को सील कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल संचालक व डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही थी।

माधव नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप Reviewed by Hindustan News 18 on December 26, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.