काली मंदिर से दान पात्र चोरी ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
काली मंदिर से दान पात्र चोरी ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
आदमपुर थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर अधेक गांव में स्थित काली माता मंदिर से दानपेटी चोरी।मंदिर ढबारसी-आदमपुर मुख्य मार्ग पर स्थित काली मंदिर। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, चोरी की खबर फैलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया और उन्होंने प्रदर्शन कर घटना का खुलासा करने की मांग की।आदमपुर मार्ग पर स्थित काली माता मंदिर में एक दानपेटी रखी हुई थी। अज्ञात चोरों ने दानपेटी को रात के अंधेरे में किसी समय चोरी कर लिया। सोमवार सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो दानपेटी गायब मिली।दानपेटी चोरी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। उन्होंने चोरी की घटना का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।पूर्व प्रधान हरद्वारी सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आदमपुर पुलिस को तहरीर दी गई है। इस संबंध में आदमपुर थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी ने कहा कि उन्हें चोरी की घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन यदि ग्रामीणों ने तहरीर दी है, तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में मथरी सिंह, हर किशोर भगत जी, महेंद्र सिंह भगत जी, तोताराम सिंह, सोमपाल सिंह, ओमपाल सिंह, गोपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, नरेश पाल और पीतांबर सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 01, 2025
Rating:

No comments: