एसआईआर फॉर्म समय से भरने की अपील
एसआईआर फॉर्म समय से भरने की अपील
मंडी धनौरा विधानसभा 39 धनौरा में एसआईआर अभियान को लेकर सोमवार को नगर के हीरा फार्म्स बैंकट हॉल में बीएलओ और विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर प्रपत्र भरने की प्रक्रिया और मतदाताओं को जागरूक करने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी बीएलओ से कहा कि वे लोगों को समय से फॉर्म भरकर जमा करने के लिए प्रेरित करें, ताकि मताधिकार सुरक्षित रहे और अंतिम तिथि से पहले ही कार्य पूरा हो सके।
एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने कहा कि एसआईआर अभियान मतदाता सूची को सही और अद्यतन रखने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि अंतिम समय का इंतजार न करें और लोग जल्द से जल्द अपने फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंप दें, ताकि किसी का नाम मतदाता सूची में छूट न जाए। उन्होंने बीएलओ–बीएलए से मिलकर अभियान को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में तहसीलदार मूसाराम थारू, सभी ईआरओ, आर.के. निर्वाचन, राजीव सिंह (पेशकार एसडीएम धनौरा) और बीआरसी प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने बीएलओ को अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 01, 2025
Rating:

No comments: