Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मतदाता विशेष गहन पुनर्निरीक्षण को लेकर सपा की हुई समीक्षा बैठक

 मतदाता विशेष गहन पुनर्निरीक्षण को लेकर सपा की हुई समीक्षा बैठक


 



सोमवार को हसनपुर स्थित मैथिली गार्डन में विधायक कांठ एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख़्तर, पूर्व राज्य मंत्री मौलाना जावेद अब्दी तथा पूर्व सपा विधायक अशफ़ाक अली ख़ान की उपस्थिति में मतदाता विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (SIR) को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों, बूथ प्रभारियों, बीएलओ, ब्लॉक टीमों तथा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया,बैठक में SIR की वर्तमान प्रगति, फॉर्म भरे जाने की स्थिति, छूटे हुए नामों का सत्यापन, महिला एवं नये मतदाताओं के पंजीकरण और सरकारी मशीनरी की कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

अपने संबोधन में बोलते हुए कमाल अख़्तर ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रिया है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हर पात्र मतदाता का नाम सही तरीके से सूची में सम्मिलित हो, उन्होंने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से अपील की कि वे प्रत्येक घर तक पहुँचकर फॉर्म भरवाने में लोगों की मदद करें ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे। कमाल अख़्तर ने कहा कि मतदाता विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (SIR) लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य है।उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर बीएलओ पर अनावश्यक दबाव की शिकायतें मिली हैं, जिन्हें गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कर्मचारी पर दबाव डालकर काम लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और ऐसी स्थिति भविष्य में नहीं दोहराई जानी चाहिए।

पूर्व राज्य मंत्री मौलाना जावेद अब्दी  ने अपने संबोधन में कहा कि SIR प्रक्रिया आने वाले समय की राजनीतिक और प्रशासनिक पारदर्शिता का आधार है, उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की लापरवाही न सिर्फ लोकतंत्र को कमजोर करती है, बल्कि जनता के विश्वास को भी आहत करती है।समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मस्तराम यादव ने की तथा संचालन जिला महासचिव चंद्रपाल सैनी ने किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री जावेद आबदी, पूर्व विधायक अश्फ़ाक खा,प्रीतम सिंह, कैसर परवेज़ , यशवीर नागर, हरीश कश्यप, जितेन्द्र विंदुडी, दीपक प्रधान, बब्बी चौधरी, बदर क़ुरैशी, यूसुफ कुरैशी , आरिफ़ अख़्तर,अंशु त्यागी, संजीव त्यागी,संदीप गुर्जर,फैसल अल्वी, वसीम मालिक,विक्की अब्बास , खानचंद खडगवंशी,अनुज त्यागी, ज्ञान प्रकाश राणा,राजपाल चौहान,साजिद खा,मिंटू यादव,विजेंद्र प्रजापति, चंद्रपाल कसाना,अरुण यादव आदि मौजूद रहे।

मतदाता विशेष गहन पुनर्निरीक्षण को लेकर सपा की हुई समीक्षा बैठक Reviewed by Hindustan News 18 on December 01, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.