दारानगर में पशु शिविर लगाकर किया गया पशुओं का इलाज
दारानगर में पशु शिविर लगाकर किया गया पशुओं का इलाज
पशुपालन विभाग दूरस्थ ग्रामों में बसे पशु-पालकों के पशुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को आजमपुर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ भागेश सिंह द्वारा क्षेत्र में एक बार फिर से मिसाल कायम करते हुए दूरस्थ गांव दारानगर में बहुउद्देशीय पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. भागेश व उनकी टीम ने नदी पार कर गांव पहुँचे, यही नहीं दवाओं व अन्य उपकरणों को लिये हुए उनका राजकीय वाहन भी नावों की सहायता से नदी पार पहुँचाया गया। गांव के ही एक समाजसेवी मंगतराम सिंह के सहयोग से पूरी टीम को नदी पार करायी गई। शिविर में 131 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार कर कृमिनाशक एवं अन्य दवाओं का वितरण किया गया।इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ भागेश सिंह ने लोगों को सरकारी तौर पर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि विभाग पशुपालकों की समस्याओं के निदान के लिए तत्परता से काम कर रहा है।उन्होंने ग्रामीणों को शासन स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी ओर पशुपालकों से अपने पशुओं को खुले में नहीं छोड़ने का सुझाव दिया। कहा कि ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी।
बता दे कि पूर्व में भी ऐसे ही दूरस्थ गांव में रक्त नमूनों के संग्रह को जाते हुए डॉ भागेश सिंह व उनकी टीम का सामना 17 फीट लम्बे अजगर से हुआ था। यह घटनाये पशु पालन विभाग के अधिकारियों के जज्बे को दर्शाती है कि वह प्रत्येक दशा में पशुचिकित्सा तथा पशु-पालकों के सहयोग हेतु कटिबद्ध हैं।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 06, 2025
Rating:

No comments: