Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

 एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन






शनिवार को  तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभाग अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

 इस दौरान उपजिलाधिकारी ने जन समस्याओं के निस्तारण करने को अधिकारियों को पहली प्राथमिकता देने के निर्देश दिये।संपूर्ण समाधान दिवस में मौके पर कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें राजस्व विभाग की 10,पुलिस विभाग की 3, विधुत विभाग की 1 शिकायत प्राप्त हुए। मौके पर राजस्व विभाग की 2 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। लंबित शिकायतों को उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभाग अधिकारियों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए समाधान दिवस मे पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

 इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया,तहसीलदार मूसाराम थारु,नायब तहसीलदार योगेश कुमार,राजपाल सिंह रजनीश कुमार समेत संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन Reviewed by Hindustan News 18 on December 06, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.