गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव सिख समाज ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को किया सम्मानित
श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया
गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव सिख समाज ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को किया सम्मानित
शनिवार की देर रात्रि नगर के मौहल्ला महादेव स्थित गुरुद्वारा परिसर में गुरुद्वारा सिंह सभा के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ प्रकाश उत्सव मनाया गया। प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा परिसर गुरु भक्ति और गुरुवाणी के स्वर से गूंज उठा।
प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन किया गया, जिसका समापन विधिवत अरदास के साथ हुआ। बाहर से आए रागी जत्थों ने भावपूर्ण शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल कर दिया। कीर्तन के दौरान गुरु गोविंद सिंह जी के त्याग, साहस और धर्म रक्षा के संदेशों के साथ-साथ चार साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया
कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पंकज सिंघल एवं रामलीला कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जागेश अग्रवाल को गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने सहभागिता की।
इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह, सरदार सरजीत सिंह उर्फ बब्बल, सरदार लक्की सिंह, सरदार सर्वजीत सिंह, सरदार दूजेंद्र सिंह, सरदार कीरत सिंह, जसविंदर सिंह उर्फ जोनी, गुलाब राय गुप्ता, ओंकार गर्ग, अमित अग्रवाल, अनुज अरोड़ा, विकास अग्रवाल, पुनीत मांगलिक सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 28, 2025
Rating:


No comments: