Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मोहल्ले वासियों ने चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मनाई

 मोहल्ले वासियों ने चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मनाई



मंगलवार को नगर के मोहल्ला गोविंदपुरम में स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में मोहल्लेवासियों द्धारा चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मनाई गई।

इस दौरान मोहल्लेवासियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के विचारों को याद किया।इस दौरान चौधरी गंगाराम सिंह 

ने चौधरी चरण सिंह के जीवन, संघर्ष और किसान हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वे सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे।


उनका मानना था कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, तब तक देश की तरक्की संभव नहीं है। योगेंद्र चौधरी ने  बताया कि चौधरी चरण सिंह ने कृषि सुधारों, भूमि सुधार कानूनों और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठाए।उन्होंने किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य दिलाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। आज भी उनके विचार और नीतियां किसानों के लिए मार्गदर्शक हैं।वही मौजूद अन्य वक्ताओं ने किसानों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एडवोकेट 

 विवेक सिंह,योगेंद्र सिंह, एडवोकेट बरन सिंह, एडवोकेट हितेश कुमार, एडवोकेट अनुराग कुमार, मास्टर पवन कुमार, मदनपाल सिंह, आनंदपाल सिंह, प्रेम सिंह चौधरी, तेजपाल सिंह, विमल त्रिवेदी, चौधरी वीरेंद्र सिंह, संदीप चौधरी मास्टर अमोद कुमार, संजीव कुमार राठी, ऋषिपाल, सिंह राज त्रिवेदी, नीरज चौधरी सहित आदि मौजूद रहे

मोहल्ले वासियों ने चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मनाई Reviewed by Hindustan News 18 on December 23, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.