Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

बीएसडी एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

 बीएसडी एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम


विधायक चौधरी समरपाल सिंह,जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी व एकेडमी प्रबंधक नितिन धारीवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ



बीते वर्ष एकेडमी से उत्तीर्ण 130 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित



 बुधवार को अमरोहा रोड स्थित बीएसडी एकेडमी के मैदान में  वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे नौगावा विधायक चौधरी समरपाल सिंह,राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी व प्रबंधक नितिन धारीवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान विधायक चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि बच्चों के जीवन में अनुशासन का होना

बहुत आवश्यक है। इसमें सुबह उठने से लेकर सोने तक की दिनचर्या शामिल है। यदि सुबह की गतिविधि ठीक होती है तो दोपहर की गतिविधि स्वतरू ही अच्छी हो जाती है। ऐसे ही सही पोषण भी अध्ययन के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए भविष्य में ऐसे ही पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ मेहनत करते हुए लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को मोबाइल व नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित भी किया।

 लोकदल जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा विकास की रीढ़ है। बिना शिक्षा जीवन अंधकारमय होता है। उन्होंने कहा कि यह सफलता की प्रथम सीढ़ी

है। भविष्य में अभी ओर मेहनत कर मंजिल को प्राप्त करना है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए बीएसडी एसेडमी के प्रबंधक नितिन धारीवाल को शुभकामनाएं दी।

वही कार्यक्रम में प्रबंधक नितिन धारीवाल ने बच्चों को भविष्य में ऐसे ही उन्नति करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बीएसडी एकेडमी की प्रशंसा करते हुए कहा कि एकेडमी से लगातार बच्चे अच्छे पदों पर पहुंचकर प्रदेश में जिले व एकेडमी का नाम रोशन कर रहे हैं। जो गर्व

की बात है। प्रबंधक नितिन धारीवाल ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले केवल कोई ही लेफ्टिनेंट बनता था लेकिन अब एक गांव से तीसरे गांव का बच्चा सैनिक स्कूल में पढ़ रहा है इसकी वजह बीएसडी अकैडमी है उन्होंने बताया कि 33 सैनिक व मिलिट्री स्कूल में बीएसडी अकैडमी के बच्चे पढ़ रहे हैं सैनिक स्कूल अमेठी में बीएसडी के 35 बच्चे सेलेक्ट हुए जबकि वहां ऑल इंडिया से 99 बच्चे सेलेक्ट हुए।

 बच्चों द्वारा की गई मेहनत से शहका नाम पूरे प्रदेश में रोशन हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि देश के अलग-अलग स्कूलों जैसे गुरुकुल नीलीखेड़ी, सैनिक स्कूल लखनऊ, गुरुकुल कुरुक्षेत्र, आरआईएमसी देहरादून, स्पोर्ट्स स्कूल राई सोनीपत, नवोदय विद्यालय आदि की प्रवेश परीक्षा पास कर अपने भविष्य को

उन्नति की ओर अग्रसर किया है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। प्रबंधक नितिन धारीवाल ने कार्यक्रम में आए सभी मुख्य अतिथियों व प्रवुद्धनो को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान निर्देशिका सुशीला धारीवाल, जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, डॉक्टर सत्यवीर चौहान,प्रतीक चौधरी, अरविंद अमहेड़ा, पुष्पराज सिंह तेजवीर सिंह आलूना,सुमित सिवाच, नमित चौधरी,सुरेंद्र गंधर्व,महिपाल सिंह,रवि कौशिक,सहित एकेडमी का समस्त स्टाफ, बच्चें व अभिभावक मौजूद रहे।

बीएसडी एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम Reviewed by Hindustan News 18 on December 31, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.