Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

एम एस पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे का हुआ आयोजन

 एम एस पब्लिक स्कूल में  ग्रैंड पैरेंट्स डे का हुआ आयोजन



गुरुवार को नगर के एमएस सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में ग्राण्ड पेरेन्टस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्र छात्राओं के दादा-दादी व नाना-नानी को आमंत्रित किया गया । कार्यक्रम में सभी सम्मानित बुजुर्गों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधिका बबीता सिंह व प्रधानाचार्या अंजली चौधरी ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  खेल आदि भी खिलाए गए। खेलों में दादा-दादी ने भी भाग लेकर पुरस्कार जीते। कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही बच्चों ने   नानी तेरी मोरनी, मेरे पापा-मेरे पापा जैसे आदि गीतों ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। 'चार साहबजादे' रंगमंच कार्यक्रम को देखकर सभी की आँखें भर आईं।

ग्रैंड पैरेंट्स ने स्कूल की शिक्षण पद्धति की सराहना करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अपने लाड़, प्यार और संघर्ष की कहानी को साझा किया।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में बुजुर्गों के प्रति लगाव एवं सम्मान की भावना विकसित करने का स्कूल का यह सराहनीय प्रयास था

इस दौरान निदेशिका बबीता सिंह ने कहा कि ग्रैंड पैरेंट्स न केवल परिवार की जड़ होते हैं, बल्कि उनकी सीख और अनुभव जीवन के अनमोल मार्गदर्शक भी होते हैं। वह हमारे जीवन के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।


प्रधानाचार्या अंजली चौधरी ने बच्चों को समझाया कि आधुनिक समय में तकनीक और सूचनाओं के सैलाब के बीच भी परिवार के संस्कार और परंपरा सबसे बड़ा सहारा हैं। इस अवसर पर स्कूल निदेशिका बबीता सिंह प्रधानाचार्या अंजली चौधरी, राजेन्द्र कुमार, अमित कुमार, रिऋभगौड़, शीतल त्यागी, विकास कुमार, अंकित कुमार, अतुल कुमार, युगल किशोर गौड़, अभिनंदन शर्मा, नीरज कुमार, मंयक जैन, पुष्पेन्द्र शर्मा, मयंक शर्मा, अंकुर शर्मा, कर्मल किशोर, पुष्कर चौहान, अल्का, निष्ठा यादव, शीबा परवीन, शिवांगी त्यागी, संध्या मिश्रा, अंकिता, ऊवर्शी, मेघा शर्मा, नैना गोयल, नेहा सक्सैना, तूबा शज़र, मोनिका देवी, पूजा रानी, पूजा यादव आदि मौजूद रहें।

एम एस पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे का हुआ आयोजन Reviewed by Hindustan News 18 on December 25, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.