एसआईआर का शत प्रतिशत कार्य पूरा करने पर एसडीएम ने सुपरवाईज़र को किया सम्मानित
एसआईआर का शत प्रतिशत कार्य पूरा करने पर एसडीएम ने सुपरवाईज़र को किया सम्मानित
गुरुवार को तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव ने एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुपरवाइजर रमेश सैनी को सम्मानित किया। यह सम्मान निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।
एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में मतदाता सूची के शुद्धिकरण को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने में सुपरवाइजरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उनके प्रयासों से अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एसआईआर में सुपरवाईज़र रमेश सैनी द्वारा अपने दस बीएलओ से शत प्रतिशत गणना प्रपत्रों का कार्य संपन्न कराए जाने पर एसडीएम द्वारा सुपरवाइजर को प्रशस्ति पत्र व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। एसडीएम ने उनके दायित्वों के प्रति सजगता और बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए बधाई दी।इस दौरान एसडीएम ने कहा कि ऐसे कार्य चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाते हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सभी अधिकारी-कर्मचारी इसी तरह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।
एसडीएम ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देश देते हुए कहा कि गणना प्रपत्र को पूर्ण रूप से भरकर फीडिंग कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। बीएलओ को फाॅर्म भरने में दिक्कत हो रही है वह अपने सुपरवाइजर से मिलकर पूर्ण रूप से भरकर फीडिंग कराएं ताकि समय से गणना प्रपत्र डिजिटलाइज हो सके।
इस अवसर पर तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 04, 2025
Rating:

No comments: