युवक ने गंगा नहर में कूद कर की आत्महत्या
युवक ने गंगा नहर में कूद कर की आत्महत्या
थाना क्षेत्र में एक युवक ने बुधवार दोपहर परिजनों से फोन पर बात करते हुए मध्य गंगा नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए दो पुलिसकर्मियों ने भी नहर में छलांग लगाई, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब तीन बजे नगर के मोहल्ला हीरानगर निवासी 35 वर्षीय सूरज शर्मा, जो रघुनंदन शर्मा के पुत्र थे, नगर के एक निजी अस्पताल में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूरज ने डींगरा पुलिस चौकी के सामने मध्य गंगा नहर में परिजनों से फोन पर बात करते हुए अचानक छलांग लगाई।युवक को नहर में कूदता देख प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत डींगरा पुलिस चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी। चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए युवक को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। दोनों सिपाहियों ने युवक को बचाने के लिए काफी मशक्कत की। बेहोशी की हालत में युवक को नहर से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक सूरज शर्मा के परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 03, 2025
Rating:

No comments: