Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत धनौरा पुलिस ने महिलाओं को किया गया जागरूक

 मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत धनौरा पुलिस ने महिलाओं को किया गया जागरूक


 मंगलवार को थाना धनौरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत साप्ताहिक मंगल बाजार में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। इस दौरान मिशन शक्ति सुरक्षा की महिला हेड कांस्टेबल दुर्गावती एवं महिला कांस्टेबल नाजरा ने बाजार में उपस्थित महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव तथा विभिन्न आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, पूर्व-दशम छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं ने जानकारी को उपयोगी बताया।

मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत धनौरा पुलिस ने महिलाओं को किया गया जागरूक Reviewed by Hindustan News 18 on December 30, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.