ग्रह कलह के विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ग्रह क्लेश के विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मृतक विवाहिता प्रियांशी अग्रवाल का फाईल फोटो
थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार दोपहर ग्रह कलह के चलते 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका की पहचान प्रियांशी अग्रवाल के रूप में हुई है, जिसकी शादी छह साल पहले शुभम अग्रवाल से हुई थी। उनके चार साल के दो जुड़वा बेटे, विकास और वैभव हैं। शुभम एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह शुभम अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। घर पर प्रियांशी अपनी सास के साथ थी। दोपहर के समय जब सास ने प्रियांशी को कमरे में नहीं देखा और तलाश की, तो वह अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। यह देखकर सास की चीख निकल गई, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में प्रियांशी को फंदे से नीचे उतारा और सरकारी अस्पताल ले गए।
जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थोड़ी देर बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए।दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया। थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार ने बताया कि किसी भी परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, जिसके चलते आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 02, 2025
Rating:

No comments: