Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

ओवरलोडिंग और जीएसटी चोरी पर छापेमारी चेकिंग अभियान

 ओवरलोडिंग और जीएसटी चोरी पर छापेमारी चेकिंग अभियान


एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने जीएसटी अधिकारियों संग तड़के चार बजे चलाया विशेष अभियान




ओवरलोडिंग, अवैध खनन और जीएसटी चोरी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तड़के विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम विभा श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिकारियों संग शनिवार सुबह करीब 4 बजे सड़कों पर उतरकर वाहनों ट्रकों की सघन जांच की गई और जीएसटी बिलों की बारीकी से पड़ताल की गई।

अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों पर गुजर रहे मालवाहक वाहनों को रोककर उनके वजन, कागजात और टैक्स संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई, जिससे वाहन चालकों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि ओवरलोडिंग से सड़क सुरक्षा और सरकारी संपत्ति को नुकसान होता है, वहीं जीएसटी चोरी से राजस्व को क्षति पहुंचती है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के औचक अभियान जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान 3 ट्रकों में भरी ओवलोड बजरी को पकड़कर थाने भेजा गया। जहां से संबंधित विभाग द्वारा करवाई करने की बात कही गई। इस दौरान एसडीएम विभा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार योगेश कुमार,एसटीओ इंद्रपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ओवरलोडिंग और जीएसटी चोरी पर छापेमारी चेकिंग अभियान Reviewed by Hindustan News 18 on December 27, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.