तिगरी मेला भव्य तरीके से संपन्न होने पर ब्लू वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन
तिगरी मेला भव्य तरीके से संपन्न होने पर ब्लू वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन
तिगरी मेला वर्ष 2025 सकुशल व भव्य तरीके से संपन्न होने पर ब्लू बर्ड्स इंटरनेशल स्कूल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंडल आयुक्त मुरादाबाद आज्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद व ब्लू बर्डस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक राहुल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
साथ ही ब्लू बर्डस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक राहुल अग्रवाल व डायरेक्टर राखी अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथियों को मोमेंटो व पुष्प देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई।जिसने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में गंगा तिगरी मेला वर्ष 2025 में लगी ड्यूटी के सभी प्रशासनिक अधिकारियों,सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि तिगरी गंगा मेले के दौरान महत्वपूर्ण कार्य में सफाई कर्मी से लेकर उच्च अधिकारियों तक सभी ने अपने अपने स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी प्रकार हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए गंगा तिगरी मेल को और भव्य रूप देते हुए अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी अधीनस्थों व कर्मचारियों को अगले वर्ष लगने वाले ऐतिहासिक गंगा तिगरी मेले को और अधिक भव्य बनाने के टिप्स भी दिए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने गंगा तिगरी मेले में ड्यूटी करने वाले सभी अधिकारियों कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों के मेहनत व लगन से मेले का सकुशल सफल आयोजन होने पर सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का कालेज के प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी गरिमा सिंह,मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी मिश्र,अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, उप जिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव,सीओ अंजली कटारिया, तहसीलदार मुसाराम थार,, बीएसए मोनिका सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतपाल सिंह,जिला पूर्ति अधिकारी रीना सिंह, डीपीआरओ पारुल सिसोदिया,जिला सूचना अधिकारी दानिश अंसारी, ईओ डॉ. बृजेश कुमार, ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल डायरेक्टर राखी अग्रवाल, प्रधानाचार्य अंजली दुबे, कोर्डिनेटर संध्या गुप्ता, मीना आर्य,मोनिका अग्रवाल,अनिल अग्रवाल,डॉ कुंज अग्रवाल,अक्षय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।आदि मौजूद।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 18, 2025
Rating:


No comments: