CA की गाड़ी के शीशे तोड़कर चार लाख की नगदी चोरी, पुलिस ने घटना का किया खुलासा
CA की गाड़ी के शीशे तोड़कर चार लाख की नगदी चोरी, पुलिस ने घटना का किया खुलासा
बृहस्पतिवार की रात हुई एक चोरी की घटना ने कुछ देर के लिए पूरे इलाके में हलचल मचा दी। कार का शीशा तोड़कर बैग में रखी चार लाख रुपये की नकदी, गाड़ी की आरसी व एक पैन कार्ड पर दो बाल अपचारियों ने हाथ साफ कर दिया। जबकि उनकी यह चालाकी ज्यादा देर नहीं चल सकी और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों को दबोच लिया। चोरी की गई चार लाख रूपये की पूरी रकम, गाड़ी की आरसी व एक पैन कार्ड भी बरामद कर ली गया है। मामला दर्ज कर दोनों बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। गांव मोहम्मदपुर लोहड्डा निवासी वैभव शर्मा पुत्र श्रीपति शर्मा के साथ हुई, वैभव शर्मा प्रैक्टिस करते हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम वह किसी जरूरी काम से गजरौला गए थे। वहां से लौटकर उन्होंने अपनी कार मोहल्ला महादेव की एक संकरी गली में खड़ी कर दी। कार में रुपये से भरा बैग रखा हुआ था। इसी दौरान इलाके में घूम रहे दो बाल अपचारियों की नजर कार पर पड़ी। उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए चालक की ओर का शीशा तोड़ा, खिड़की खोली और कार में रखा बैग निकालकर फरार हो गए। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि घटना का खुलासा कर दिया गया। चोरी में गई सभी नगदी बरामद हो गई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सुधीर कुमार, हेड कांस्टेबल सुदीप कुमार , कांस्टेबल कुलदीप सिह, कांस्टेबल राहुल कांस्टेबल अंकुश कुमार मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 19, 2025
Rating:

No comments: