कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
गजरौला
रविवार रात नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने एक घायल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला मायापुरी मंडी समिति मार्ग निवासी प्रेमपाल अपने साथी के साथ रविवार को किसी रिश्तेदारी में गया था। रात में दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर गांव शहबाजपुर डोर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर जमा हुए राहगीरों ने दोनों घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक ने प्रेमपाल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
No comments: