Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनो की रफ्तार रेंगते नजर आए

 कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनो की रफ्तार रेंगते  नजर आए



गुरुवार की सुबह सर्दी अपने चरम तेवरों के साथ दस्तक देती नज़र आई। रातभर चली बर्फीली हवाओं ने सुबह होते-होते पूरे क्षेत्र को घने कोहरे की सफ़ेद चादर में समेट लिया। कोहरे की मार ऐसी रही कि दृश्यता बेहद कम हो गई और हाईवे से लेकर कस्बाई सड़कों तक वाहनों की रफ्तार रेंगने लगी। बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे पर तो हालात सबसे ज्यादा बिगड़े। दूर तक कुछ नजर न आने से चालक हेडलाइट और हार्न के सहारे धीरे-धीरे आगे बढ़ते दिखे। कई वाहन चालकों ने बताया कि कोहरे की घनत्व बढ़ने से अचानक सामने आने वाले वाहनों का अंदेशा बना रहा, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ी। शीतलहर का प्रकोप लगातार चुभने लगा है।






 लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। सुबह मार्निंग वॉक करने वालों के कदम भी थम गए। बाजारों में सामान्य दिनों जैसा शोर-गुल नहीं सुनाई दिया, सड़कों पर लंबे समय तक सन्नाटा पसरा रहा। सबसे अधिक मुसीबत स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ी। ठंड और कोहरे से कांपते हुए बच्चे समय पर स्कूल पहुँचे। कई अभिभावकों ने कहा कि तापमान में अचानक गिरावट से बच्चों को विशेष सावधानी की जरूरत पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के तीसरे सप्ताह में ठंड और भी कड़कड़ाने वाली है। ऐसे में लोगों को आवश्यक सावधानियाँ बरतने की सलाह दी जा रही है। सर्दी के पहले घने कोहरे ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में ठिठुरन और परेशान करने वाली है।

कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनो की रफ्तार रेंगते नजर आए Reviewed by Hindustan News 18 on December 11, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.