Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

बांग्लादेशी महिला पति सहित धनौरा से गिरफ्तार

 सऊदी से मंडी धनौरा तक, प्रेम कहानी बनी ड्रामा


अवैध प्रवृष्टि के आरोप में रीना बेगम गिरफ्तार, पूछताछ जारी





कल तक सऊदी अरब के एक अस्पताल में पनपी प्रेम कहानी अब अमरोहा के मंडी धनौरा में पुलिस कार्रवाई की चर्चा बन चुकी है। कस्बे के मोहल्ला चामुंडा निवासी राशिद और बांग्लादेश की रीना बेगम की मुलाकात सऊदी अरब में हुई थी, जहां दोनों एक ही अस्पताल में कार्यरत थे। रोजमर्रा की मुलाकातों ने धीरे-धीरे मोहब्बत का रूप ले लिया। अस्पताल की गलियारों में शुरू हुई दोस्ती जल्दी ही गहरे प्रेम में बदल गई और दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।


जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले दोनों सऊदी से वापस भारत लौट आए। बताया जा रहा है कि रीना बेगम की नागरिकता बांग्लादेश की है। ऐसे में सीधे भारत प्रवेश करना संभव नहीं था।


इसी वजह से दोनों नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुए। भारत पहुंचकर वे अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा कस्बे में राशिद के घर आकर रहने लगे। मोहल्ले में शुरुआत में किसी को इनकी वास्तविक पहचान और रीना की नागरिकता के बारे में जानकारी नहीं थी। बुधवार को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि एक बांग्लादेशी महिला बिना वीजा और वैध दस्तावेजों के मंडी धनौरा के एक घर में रह रही है। सूचना पर विश्वास पाते ही थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहल्ला चामुंडा में दबिश दी। मौके पर मौजूद रीना बेगम से जब दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी वैध पहचान या वीजा प्रस्तुत नहीं कर पाई। पुलिस ने तत्काल दोनों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पुष्टि हुई है कि रीना बेगम भारत में अवैध रूप से बिना वीजा रह रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही राशिद से भी पूरी जानकारी ली जा रही है कि वे किस रास्ते भारत आए और यहां रहने की क्या योजना थी।


प्रेम कहानी पर कानून की चोट

सऊदी के अस्पताल में शुरू हुआ यह प्रेम प्रसंग भारत में कानूनी दायरे में फंस गया है। मोहल्ले में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्याएं चल रही हैंखकहीं प्यार की दास्तान, तो कहीं कानून की सख्ती की चर्चा। पुलिस अब रीना की नागरिकता, प्रवेश मार्ग और उद्देश्य को लेकर विस्तृत जांच कर रही है। फिलहाल यह प्रेम कहानी कानून के पन्नों में उलझ चुकी है और आगे की कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी

बांग्लादेशी महिला पति सहित धनौरा से गिरफ्तार Reviewed by Hindustan News 18 on December 11, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.