Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से बढ़ी ठंड, गिरा पारा

 पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से बढ़ी ठंड, गिरा पारा



पहाड़ों पर बर्फबारी होने से पिछले दो दिनों से रात में ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। जबकि दिन में हल्की धूप राहत दे रही है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मंगलवार सुबह से ठंडी हवा चल रही है। आसमान में बादल भी देख जा रहे हैं। मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। सर्दी के चलते धूप सुहानी लगने लगी है। अचानक बढ़ी ठंड से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के असर से तापमान और गिर सकता है। फिलहाल दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर रहने से सुबह के समय हल्की ओस गिरने लगी है। मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  आने वाले दिनों में अब रात में पाला भी पड़ेगा।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से बढ़ी ठंड, गिरा पारा Reviewed by Hindustan News 18 on December 09, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.