शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्रिपलर ने मारी टक्कर, मौत,परिजनों में मचा कोहराम।
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्रिपलर ने मारी टक्कर, मौत,परिजनों में मचा कोहराम।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित ससुराल से शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्रिपलर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, मौत की आस में परिजन मृतक के शव को बाइक पर रखकर चिकित्सकों को दिखाते रहे।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं थाना पुलिस द्वारा पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना सैद नगली के गांव करनपुर सुतारी निवासी राजकुमार उर्फ छोटू पुत्र करन सिंह 30 वर्षीय की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के गाव लुहारी खादर की है, रविवार को मृतक की पत्नी की बुआ की शादी थी,जिसकी बारात गांव भैसरोली से लुहारी खादर आई थी। रविवार की देर रात्रि शादी समारोह से राजकुमार वापिस बाइक से अपने घर को जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक संभल मार्ग पर काला खेड़ा के निकट स्थित पुल के पास पहुंची तो एक ट्रैक्टर टिपलर ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस की सहायता से राजकुमार को सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया, जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक राजकुमार ने अपने पीछे तीन बेटी एवं पत्नी नेहा को रोते हुए छोड़ा है। वहीं थाना सैदनगली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना अध्यक्ष विकास शेरावत ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम कार्यवाही तहरीर के आधार पर की जाएगी।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 01, 2025
Rating:

No comments: