गजरौला में दो दोस्तों की हत्या, एक का गला घोटकर, एक का गला रेतकर
गजरौला में दो दोस्तों की हत्या, एक का गला घोटकर, एक का गला रेतकर
गजरौला। गजरौला में दो दोस्तों की हत्या कर दी गई। एक की गला रेतकर व दूसरे की गला घोटकर हत्या की गई। वारदात को मंगलवार देर रात अंजाम दिया गया। बुधवार सुबह ग्रामीणों को दोनों के शव खेत में पड़े मिले। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों शवों कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी सुफियान पुत्र नसरुद्दीन व पास के ही गांव कासिमाबाद निवासी रामनिवास पुत्र बालकरन दोनों दोस्त थे। दोनों ट्रक ड्राइवर थे। बताते हैं कि तीन दिन पहले रामनिवास का इलाके में एक देसी शराब के ठेके के सेल्समैन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि उस समय सेल्समैन ने रामनिवास का मोबाइल छीन लिया था। मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे रामनिवास एक बार फिर घर से निकला और शराब के ठेके पर पहुंच गया। इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे सुफियान भी ठेके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। उधर, बुधवार सुबह करीब आठ बजे जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो दोनों के शव पड़े मिले, सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सुनीति ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रामनिवास के परिवार वालों का कहना है कि तीन दिन पहले उसका शराब के ठेका संचालक से विवाद हुआ था। उसी पर हत्या करने की आशंका जताई है। फिलहाल शवों का पंचनामा भरा जा रहा है। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने मामले में तहरीर के आधार पर आगे की जांच व कार्रवाई करने की बात कही
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 23, 2021
Rating:


No comments: