मंडी धनौरा में सहकारी संस्थाओं को दूध बेचने से किसानों का इनकार ,मांगा 100 रुपये लीटर मुल्य
मंडी धनौरा में सहकारी संस्थाओं को दूध बेचने से किसानों का इनकार ,मांगा 100 रुपये लीटर मुल्य
मंडी धनौरा -
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए क्षेत्र के तीन गांवों के किसानों ने बड़ा कदम उठाया है। सहकारी संस्थाओं को दूध की बिक्री करने से इनकार किया है। पांच मार्च तक दूध की बिक्री नहीं करने और छह मार्च से 100 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध की बिक्री करने का ऐलान किया है।
क्षेत्र के गांव रसूलपुर माफी, चुचैला खुर्द व शहजादपुर के किसानों ने सोमवार की सुबह अपने दूध के बर्तन उलटे करके रख दिए। सहकारी संस्थाओं को दूध की बिक्री करने से इनकार कर दिया। कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में उन्होंने ये कदम उठाया है। दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को भी अपना समर्थन दिया। एक से पांच मार्च तक सहकारी संस्थाओं को दूध नहीं बेचने का निर्णय लिया। छह मार्च के बाद 100 रुपये प्रति लीटर की दर से कम पर दूध नहीं बेचने की बात कही। अनुज कुमार, संदीप देवल, अरविंद सिंह, सरजीत सिंह, राजकुमार आदि किसानों ने बताया कि अगले पांच दिन तक वह दूध को घरों में हांडी में रखेंगे।
उधर, किसानों के इस कदम के बाद सोमवार सुबह गांव की डेयरियों पर दूध लेने पहुंची सहकारी संस्थाओं की गाड़ियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। फिलहाल जिला प्रशासन इस बावत कुछ भी बोलने से दूर किसानों के अगले कदम पर नजर बनाए हैं। अंदेशा है कि किसानों के विरोध का ये तरीका जिले में तीन गांवों से बढ़कर बड़ा रूप भी ले सकता है।
Reviewed by Hindustan News 18
on
March 01, 2021
Rating:

No comments: