बागपत में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपित फरार, पुलिस जांच में जुटी
बागपत में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपित फरार, पुलिस जांच में जुटी
बागपत-मलकपुर-बोहला मार्ग शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम दो युवकों ने दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त बदरखा गांव के ओमदेव चौधरी के रूप में हुई है जबकि हत्यारोपित भी बदरखा गांव के रहने वाले हैं।
यह है मामला
छपरौली थाना क्षेत्र के बदरखा का रहने वाला लगभग 38 वर्षीय ओमदेव बुलेट पर अपनी ससुराल फैजपुर निनाना गांव जा रहा था। मलकपुर-बोहला मार्ग पर वह जब मलकपुर गांव से आगे निकला तो बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और सटाकर सीने में गोली मार दी। ओमदेव की बुलेट ईंख के खेत में जा गिरी, जबकि ओमदेव लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देकर आरोपित आराम से फरार हो गए।
कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि राहगीरों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ओमदेव को आस्था अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने ओमदेव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ओमदेव के स्वजन और रिश्तेदार अस्पताल में पहुंचे और शव को देखकर बिलख पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की सूचना पर एएसपी मनीष कुमार मिश्र, एसपी अभिषेक सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम बदरखा गांव के ही विपिन पुत्र विनोद और अक्षय उर्फ छोटे पुत्र रामपाल ने दिया है। ओमदेव पर विपिन के दो लाख रुपए उधार थे, मांगने के बाद भी ओमदेव रुपए नहीं दे रहा था इसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।
सटाकर मारी गाली, कमर में फंस गई बुलेट
कोतवाल ने बताया कि आरोपितों ने ओमदेव के सीने में सटाकर गोली मारी है। 315 बोर की गोली ओमदेव की कमर में फंस गई। रुपयों के विवाद को लेकर ही एक पखवाड़ा पहले ओमदेव और हत्यारोपितों के बीच गांव में ही मारपीट भी हुई थी, लेकिन घटना का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 20, 2021
Rating:

No comments: