एसकेएम इंटर कॉलेज में नारी सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक,दिलाई शपथ
एसकेएम इंटर कॉलेज में नारी सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक,दिलाई शपथ
मंडी धनौरा/कुआखेड़ा -
एसकेएम इंटर कॉलेज में नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें छात्राओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारियों के प्रति जागरूक किया।महिला हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी दी गई और शपथ दिलाई गई कि कोई भी महिला न तो हिंसा सहेगी ना किसी महिला को सहने देगी।हिंसा का डटकर मुकाबला करेगी।गौरतलब है।कि धनौरा-अमरोहा रोड स्थित एसकेएम इंटर कॉलेज हलपुरा घंसूरपुर माफी में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई।जिसमें विद्यालय संरक्षक हिना हसन उस्मानी ने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा की नारी समाज जबतक शिक्षित नहीं होगा।तब तक सशक्त नहीं होगा।इसलिए हर महिला शिक्षित हो और अपने अधिकारों को समझें और समाज के एक नई दिशा दें।उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं सिर्फ घर गृहस्थी को संभालने तक ही सीमित नहीं रही हैं, बल्कि हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। व्यावसायिक क्षेत्र हो या पारिवारिक, महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे हर वो काम कर सकती हैं जो कभी पुरुषों के योग्य समझा जाता था। कुछ समय पहले तक जिन व्यवासायिक क्षेत्रों में केवल पुरुषों का ही वर्चस्व हुआ करता था, अब वहां महिलाओं को काम करते देखकर हमें आश्चर्य नहीं होता है। शिक्षा और आत्म-निर्भर बन जाने के कारण वह अपने ऊपर विश्वास कर, अपने जीवन संबंधी निर्णय लेने लगी हैं।विद्यालय डारेक्टर मौ हसन उसमानी ने नारी सशक्तिकरण की पैरवी करते हुए कि महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए जरूरी है कि पुरुष वर्चस्व की महत्ता को कम कर दिया जाए।जिन हालातों में पुरुष महिलाओं का दमन-शोषण करना अपना शौक समझते थे।वह इस बात को वहन नहीं कर पा रहे कि दबी-कुचली महिलाएं अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगीं है।यहीं कारण है कि महिलाएं में शिक्षा का दीप जल रहा है और वह नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक है।और
अपने सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देती।प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने बताया की महिलाओं को अपने अधिकारियों को समझना चाहिए। और सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम को जानना चाहिए।अपनी दशा को सुधारना चाहिए।आपके आसपास यदि कही पर महिलाओं के साथ अत्याचार होता है।तो महिला हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे।इस अवसर पर चन्द्रपाल सिंह,ललित कुमार, कपिल कुमार,नरदेव त्यागी,आकाश कुमार, राजीव कुमार,रिहान
,शिवानी,यशकुमारी,नाबिया आदि मौजूद रहे।

No comments: