धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व, भाइयों के माथे पर तिलक लगा लंबी उम्र की कामना
धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व, भाइयों के माथे पर तिलक लगा लंबी उम्र की कामना
धनौरा नगर में भाई दूज का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर मंगलकामना की।
भाई दूज को लेकर सोमवार सुबह से नगरभर में तैयारियां शुरू हो गईं। जिन लोगों की बहनें घर पर ही थीं, उन्होंने स्नान ध्यान करने के बाद घरों में सुंदर चौक तैयार किया। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाया।
बहनों ने भाईयों को गोला और मिठाई भी भेंट की। इसके बदले भाइयों ने बहनों के लिए मंगलकामनाएं करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। जिन भाइयों की बहनें अपनी ससुराल में थी, तो कुछ भाई बहन की ससुराल पहुंचे और वहीं बहन ने उनका मंगल तिलक किया।
भाई दूज पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी हुई। नगर में 50 लाख से अधिक की मिठाइयों की बिक्री का अनुमान लगाया गया है। मिठाइयों की दुकान पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ रही। बहनों ने भाइयों की मंगलकामना के साथ उन्हें मिठाइयां भी भेंट की।
भाई दूज पर बाजारों में जाम की स्थिति रही। दिन भर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि प्रशासन के इंतजाम से लोगों को राहत भी मिली। भाई दूज पर ट्रैफिक व्यवस्था में अवरोध पैदा न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने इंतजाम कर रहे थे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
November 16, 2020
Rating:



No comments: