नशे की हालत में दारोगा से भिड़े एसएसआइ, हंगामा
नशे की हालत में दारोगा से भिड़े एसएसआइ, हंगामा
थाने के चर्चित वरिष्ठ उप निरीक्षक नशे की हालत में दरोगा से भिड़ गए। यहां अभद्रता व जमकर हंगामा करने का यह मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा तो जांच उपरांत पुलिस अधीक्षक ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।
अभितेंद्र कुमार थाने पर बतौर वरिष्ठ उप निरीक्षक तैनात थे। बताते हैं शराब के नशे में धुत एसएसआइ ने दो दिन पूर्व थाने में जमकर हंगामा किया। इस दौरान जब डींगरा चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार उनके सामने पहुंचे व उन्हें शांत करने का प्रयास किया तो वह भड़क गए व अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान अन्य स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। नशे की हालत में एसएसआइ को बमुश्किल शांत किया गया। इस दौरान थाने पर अफरातफरी का माहौल रहा। यह मामला जब पुलिस अधीक्षक के कानों तक पहुंचा तो उन्होंने मामले की जांच कराकर एसएसआइ अभितेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। थाने पर तैनात एसएसआइ अभितेंद्र कुमार नशे की हालत में डींगरा चौकी इंचार्ज से भिड़ गए थे। इस दौरान उन्होंने काफी हंगामा भी किया था। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।
सतेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मंडी धनौरा
Reviewed by Hindustan News 18
on
November 16, 2020
Rating:

No comments: