पत्रकार के पिता के निधन से पत्रकारों में शोक की लहर।
पत्रकार के पिता के निधन से पत्रकारों में शोक की लहर।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने डुमरियागंज कार्यालय पर शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि।
जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पत्रकार एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के. पी. सिंह बब्बू के पिता रामराज सिंह के निधन से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के डुमरियागंज स्थित कार्यालय पर प्रदेश प्रवक्ता पूर्वांचल हाशिम रिजवी की अगुवाई में पदाधिकारियों ने शोक सभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की l
इस दौरान हाशिम रिजवी ने कहा कि स्वर्गीय रामराज सिंह उर्फ काका जिले में अपनी समाज सेवा को लेकर काफी लोकप्रिय थे वह किसान संगठन से जुड़कर किसानों की आवाज को हमेशा बुलंद करते रहें उनके निधन से पत्रकारों एवं किसानों में गहरा शोक है भगवान उनकी आत्मा को शांति देl
इस दौरान मंडल मीडिया प्रभारी विजय यादव, लाल सिंह वर्मा, भूपेंद्र सिंह,विक्रांत श्रीवास्तव, राजेश यादव, पुरूषोत्तम दूबे, प्रेम शंकर पांडेय, अजीत मौर्या, मेहंदी रिजवी,अजीम रिजवी, वसीम अकरम, शैलेन्द्र दूबे, अशोक गुप्ता,विजय यादव, दिनेश शुकला, देवानंद पाठक,विजय पाल, सूरज श्रीवास्तव,मोहम्मद नईम,सुहेल अहमद आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
November 28, 2020
Rating:

No comments: