पूरानी रंजिशमें युवक को मारी गोली, पीड़ित ने पुलिस को सौंपी नामजद तहरीर
पूरानी रंजिशमें युवक को मारी गोली, पीड़ित ने पुलिस को सौंपी नामजद तहरीर
मंडी धनौरा
रंजिश के चलते युवक को गोली मार दी। जिससे परिजनों ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे हायरसेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाही किए जाने की गुहार लगाई है। घटना थाना क्षेत्र के गांव हिरना खेड़ी की है। जहां पर समर पाल सिंह का परिवार रहता है। सूत्रों की मानें तो समरपाल सिंह व गांव निवासी कुलदीप पुत्र शीशपाल सिंह में पूरानी रंजीश है। जिसके चलते शनिवार को कुलदीप ने समरपाल सिंह के बेटे देवेन्द्र उर्फ पप्पू को गोली मार दी। जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेन्टर रेफर कर दिया तथा पीड़ित पक्ष ने कुलदीप सिंह पुत्र शीशपाल सिंह के विरूद्व नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
वहीं प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाही की जाएगी।
Reviewed by Hindustan News 18
on
November 28, 2020
Rating:

No comments: