शोर-शराबा सख्ती का, तिगरी में दिखी पुलिस की हीलाहवाली
शोर-शराबा सख्ती का, तिगरी में दिखी पुलिस की हीलाहवाली
गजरौला : कार्तिक पूर्णिमा मेला पर प्रतिबंध लगने के बाद पुलिस द्वारा सख्ती का खूब शोर शराबा मचाया गया लेकिन, दीपदान पर यह शोर अव्यवस्थाओं में बदल गया। तिगरी में तैनात पुलिस भी हीलाहवाली करते नजर आई। श्रद्धालुओं को रोकने के लिए किए गए इंतजाम भीड़ के आगे बौने पड़ गए।
दीपदान व कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान पर प्रतिबंध था। प्रशासन ने तीन घंटे के लिए दीपदान छूट दे दी। इसके बाद पुलिस द्वारा बेहतर इंतजाम करने का दावा किया गया। इतना ही नहीं मेले में श्रद्धालुओं से निपटने के लिए सख्ती का खूब शोर शराबा भी मचाया गया। लेकिन, रविवार को दीपदान को उमड़ी भीड़ के आगे यह सब इंतजाम ध्वस्त होते हुए नजर आए। इतना ही नहीं मेले में श्रद्धालुओं की देखरेख को तैनात किए गए पुलिसकर्मी भी हीलाहवाली कर रहे थे। कोई घाट पर खड़ा होकर मोबाइल चला रहा था तो कोई जेब में हाथ डालकर मूकदर्शक के किरदार में था। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के प्रवेश पर प्रतिबंध था लेकिन, इसके बाद भी श्रद्धालु अन्य मार्गों से ट्रैक्टर ट्राली लेकर गंगा घाट तक पहुंच गए। इसके कारण जाम की समस्या भी उत्पन्न हुई।
घाट पर घूमते रहे अफसर
गजरौला : दीपदान करने के लिए तिगरी गंगा तट पर उमड़ी भीड़ के बीच अफसर भी घूमते हुए नजर आए। एसडीएम विवेक यादव व प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा स्वयं घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को समय के तहत दीपदान कर वापस घर जाने की बात कहते रहे। बहुत से श्रद्धालुओं ने अफसरों की बात भी मानी और वह काम निपटाने के बाद अफसरों से मिलकर भी गए
Reviewed by Hindustan News 18
on
November 29, 2020
Rating:

No comments: