Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

भाई और जीजा, वो चीखती रही-मुझे मत मारो, मेरा प्यार लौटा दो और लोग देखते रहे तमाशा

मेरठ-प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी हापुड़ की युवती को पहले बंधक बनाकर रखा गया और फिर भाई और जीजा उसे कठौर के महमूदपुरगढ़ी के जंगल में लाकर पहुंचे और हत्या का प्रयास किया। दोनों ने युवती पर ब्लेड और धारदार हथियार से गले और चेहरे पर अनगिनत वार किए और अधमरा छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। हैरत की बात यह है कि युवती पर ताबड़तोड़ हमला होता रहा और लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे, कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

15 दिन तक बंधक बनाकर रखा

हापुड़ के वझीलपुर गांव निवासी युवती का अपने ही पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक दूसरी बिरादरी का होने की वजह से युवती के स्वजन शादी को तैयार नहीं थे। युवती को पहले अपनी बहन के घर 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। उसके बाद भी युवती ने शादी की जिद नहीं छोड़ी तो बुआ के घर पर बंधक बना दिया गया। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि युवती का भाई और जीजा सोमवार शाम उसे बाइक पर बैठाकर हापुड़ से किठौर थाना क्षेत्र के महमूदपुरगढ़ी के जंगल में गुजर रही गंग नहर के किनारे पहुंचे। वहां पर दोनों ने युवती की गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए। चेहरे पर ब्लेड से भी कई वार किए। उसे नहर में फेंकने का प्रयास कर रहे थे तभी कुछ लोगों ने देख लिया। इस पर लहूलुहान युवती को वहीं छोड़कर भाग निकले। वहां एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया।

मुझे मत मारो, मेरा प्यार लौटा दो

जिस समय भाई व जीजा धारदार हथियार से वार कर रहे थे तो युवती चिल्लाते हुए यही कह रही थी कि भाई मुझे मत मारो, मेरा प्यार लौटा दो। उसी के साथ जीना चाहती हूं लेकिन दोनों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। बताया तो यह भी जा रहा है कि दोनों युवती को मरा समझकर छोड़ गए।

नहीं उठा प्रेमी का नंबर

सड़क किनारे खून से लथपथ होने के बाद भी युवती ने मोबाइल निकाला और प्रेमी से बातचीत करने की गुहार लगाती रही। आसपास के लोगों ने युवती के मोबाइल से उसके प्रेमी का नंबर तलाश कर मिला दिया। लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया। पुलिस ने युवती को भरोसा दिलाया कि उसे इंसाफ मिलेगा

शादी का झांसा देकर साथ लाए थे आरोपित

घायल अवस्था में युवती ने बताया कि पहले भी परिवार के लोग कई बार पिटाई कर चुके है। पहले दोनों की हत्या करने का प्लान भी बना चुके थे। उसके बाद मुझे बहन के घर पर बंधक बनाकर रखा गया। वहां से एक माह पहले बुआ के घर पर ले गए। सोमवार को बुआ के घर से कहकर लाए थे कि उस लड़के से शादी करा देंगे। उसके बाद किठौर के जंगल में आकर हमला कर दिया।

युवती की वायरल वीडियो ने लखनऊ तक मचाई सनसनी

किठौर में घायल अवस्था में सड़क किनारे मिली युवती की वीडियो लखनऊ तक वायरल हो गई। उसके बाद आनन फानन में सभी अधिकारी मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए, जहां पर युवती को किठौर से लेकर मेडिकल कॉलेज लाया गया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती का उपचार कराया जा रहा है।

यह बोले एसएसपी

घायल युवती हापुड़ की रहने वाली है जो पड़ोस के युवक से प्यार करती है। परिवार के लोगों को दोनों का प्यार मंजूर नहीं था। इसलिए युवती को बाइक पर बैठाकर किठौर के जंगल में ले आए, जहां पर धारदार हथियार से वारकर घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

- अजय साहनी, एसएसपी मेरठ

भाई और जीजा, वो चीखती रही-मुझे मत मारो, मेरा प्यार लौटा दो और लोग देखते रहे तमाशा Reviewed by Hindustan News 18 on August 18, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.