मंडी धनौरा में वाहन चोर गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद
मंडी धनौरा में वाहन चोर गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव कुआखेडा के पास से वाहन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी धनौरा थाना क्षेत्र कुआखेडा के पास से वाहन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की 12 बाइक बरामद की गई हैं। एक 315 बोर का तमंचा दो जिंदा कारतूस व तो चाकू बरामद हुई है ।पुलिस का कहना है कि ये लोग चोरी की बाइक को कीमत से कम दामों में में बेच देते थे। इनमें से एक बाइक चुराता, दूसरा उसको ठिकाने लगाता था जबकि तीसरे की जिम्मेदारी बाइक को बिकवाने की होती थी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बृजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से चोरी की 12 बाइक, एक 315 बोर का तमंचा दो जिंदा कारतूस मैं तो चाकू बरामद हुए। आरोपितों की पहचान शानुल पुत्र दूल
हे निवासी वासीपुर थाना मंडी धनौरा ,नईम पुत्र आन्सार अहमद निवासी ग्राम कालाखेडा थाना रजबपुर अमरोहा व इन्तखाब उर्फ चमन पुत्र वहीद खां निवासी ग्राम सलारपुर थाना रजबपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपित दोपहर के समय बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। वाहन चोरी के बाद आरोपित चोरी के वाहन को ठिकाने लगा देते थे। अगले दिन ओने पौने दामों में बाइक बेच देते थे। जो उनसे चोरी की बाइक खरीदते थे। पुलिस जल्द ही उन पर कार्रवाई करेगी।
Reviewed by Hindustan News 18
on
August 18, 2020
Rating:

No comments: