Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

दो हजार से अधिक महिलाओं ने किया बसों में फ्री सफर

दो हजार से अधिक महिलाओं ने किया बसों में फ्री सफर


अमरोहा-रक्षाबंधन पर दो हजार से अधिक महिलाओं ने परिवहन निगम की बसों में फ्री सफर किया है। त्योहार पर अमरोहा डिपो से 50 बसें संचालित हुईं। सोमवार को रक्षाबंधन के चलते अमरोहा डिपो से 50 बसें विभिन्न स्थानों के लिए संचालित हुईं। इनमें तीन हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया।


सफर करने वालों में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक रही। रोडवेज के आंकड़ों पर गौर करें तो दो हजार से अधिक महिलाओं ने अमरोहा डिपो की बसों में फ्री सफर किया है। जबकि सफर करने वाले पुरुषों की संख्या 1235 बताई जा रही है। रोडवेज अफसर छुपा रहे आंकड़े अमरोहा। कोरोना के खौफ के चलते रोडवेज अफसर रक्षाबंधन पर सफर करने वाले यात्रियों के सही आंकड़े नहीं बता रहे हैं। 


अफसरों के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रत्येक बस में 45 यात्रियों से अधिक ने सफर नहीं किया है। जबकि सच्चाई यह है कि प्रत्येक वर्ष में 60 से लेकर 70 तक यात्रियों ने सफर किया है। त्योहार पर बसों में उमड़ी भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी हैं। इससे कोरोना का खतरा और बढ़ गया है। रक्षाबंधन पर शाम तक 3088 यात्रियों ने रोडवेज बसों में सफर किया। इसमें सफर करने वाली महिलाओं की संख्या 1863 रही जबकि पुरुषों की संख्या 1235 है। हालांकि सही आंकड़े मंगलवार को ही मिल सकेंगे। सफर करने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।आरके जौहरी,एआरएम
दो हजार से अधिक महिलाओं ने किया बसों में फ्री सफर Reviewed by Hindustan News 18 on August 03, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.