Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अमरोहा में रक्षाबंधन पर बसों में उमड़ी भीड़, गड़बड़ाई यातायात व्यवस्था

अमरोहा में रक्षाबंधन पर बसों में उमड़ी भीड़, गड़बड़ाई यातायात व्यवस्था


अमरोहा-रक्षाबंधन के त्योहार के चलते सोमवार को रोडवेज बसों में एक साथ यात्रियों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं को फ्री सफर की सौगात मिली। जिससे यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई। उधर यातायात के संसाधनों का कुछ समय के लिए टोटा पड़ गया। रोडवेज बसों की कमी के चलते प्राइवेट व डग्गामार वाहनों ने मौके का खूब फायदा उठाया। यही नहीं यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूला।

रक्षाबंधन पर्व पर सोमवार को अपने भाइयों के पास पहुंचने वाली बहनों की वजह से बसों में काफी भीड़-भाड़ रही। इसके कारण बहुत से लोगों को बसों में लटक कर जोखिम भरा सफर भी तय करना पड़ा। नगर में फुटपाथों पर यात्री ही दूर-दूर तक नजर आ रहे थे। जो बसों का इंतजार कर रहे थे। भीड़ ज्यादा होने के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रोडवेज बसों की उपलब्धता कम होने की वजह से बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही। काफी समय तक बसें नहीं मिलने पर बहुत से यात्रियों ने सफर तय करने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लिया।


बताते हैं कि डग्गामार वाहनों के संचालकों ने मौके का फायदा उठाते हुए लोगों से मनमाने तरीके से किराया वसूला। वहीं, दूसरी ओर भीड़-भाड़ ज्यादा होने की वजह से नगर में जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस ने बमुश्किल यातायात सुचारू रखा।
अमरोहा में रक्षाबंधन पर बसों में उमड़ी भीड़, गड़बड़ाई यातायात व्यवस्था Reviewed by Hindustan News 18 on August 03, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.