Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

यूपी के सम्‍भल में पिता और भाई की करतूत, जंगल में ले जाकर काट दी युवती की गर्दन

यूपी के सम्‍भल में पिता और भाई की करतूत, जंगल में ले जाकर काट दी युवती की गर्दन



संभल-असमोली थाना क्षेत्र में गांव में बहाारी छोर पर स्थित तालाब के किनारे एक युवती रक्त रंजित अवस्था में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने के चलते युवती को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवती ने अपने परिवार को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। 

थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी में सोमवार की सुबह को ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे। तभी अचानक उन्होंने गांव के बहारी छोर पर स्थित देवता वाले तालाब के पास एक युवती को देखा, जो खून से लथपथ थी और उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। इस पर ग्रामीण युवती के पास पहुंचे तो उसकी सांस चल रही थी और वह ग्रामीणों से मदद की गुहार लगा रही थी। युवती ने ग्रामीणों को बताया कि उसकी गर्दन काटी गई है। इस पर ग्रामीणों ने मढ़न चौकी के साथ थाना पुलिस को सूचना दी। गर्दन काट कर युवती का हत्या का प्रयास करने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस चौक गई और आनन फानन में थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां युवती ने अपना नाम नसरीन (20) बताते हुए कहाकि उसके पिता का नाम इद्दन अब्बासी है और वह नखासा थाना क्षेत्र के मुहल्ला रायसत्ती की रहने वाली है। उसके द्वारा बताई आपबीती सुनकर पुलिस कर्मी भी चौक गए। उसने बताया कि उसके पिता व भाई उसे यहां पर लेकर आए और उसकी गर्दन को काट दिया, जिसके बाद वह उसे मरा हुआ जानकर यहां जंगल में छोड़ गए। होश में आने पर वह तालाब के किनारे पर पहुंची। जहां ग्रामीणों ने उसे देख लिया। काफी देर तक एंबुलेंस के न आने पर पुलिस अपनी गाड़ी से उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां युवती की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना के बाद से युवती का पिता व भाई फरार है। जबकि उसकी मां को थाने में बुलवा लिया गया है। जहां पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि पिता व भाई उसकी दूसरी शादी कराना चाह रहे थे, जबकि युवती उसका विरोध कर रही थी। जानकारी की जा रही है, जिसके बाद ही सही बात का पता लग सकेगा।

रणवीर सिंह, थाना प्रभारी असमोली

यूपी के सम्‍भल में पिता और भाई की करतूत, जंगल में ले जाकर काट दी युवती की गर्दन Reviewed by Hindustan News 18 on August 03, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.