कुआं पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग , छर्रे लगने से दो लोग जख्मी

बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव में कुआं पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। छर्रे लगने से दो लोग जख्मी हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची। मामले में जांच जारी है। फिलहाल कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां कुछ दिन पूर्व एक बच्चा हुआ था।
रविवार को गांव में ही बच्चे के नामकरण संस्कार के साथ ही कुआं पूजन की रस्म आयोजित की गई। ग्रामीणों के साथ ही संबंधित व्यक्ति के रिश्तेदार व अन्य परिचित भी शामिल हुए। आरोप है कि देर शाम कुआं पूजन के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उत्साह में अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। छर्रे पास ही मौजूद गांव निवासी दो लोगों को जा लगे, गंभीर जख्मी हो गए। इस बीच किसी ग्रामीण ने जानकारी पुलिस को दे दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। पूरी पड़ताल के बाद मामले में दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Reviewed by Hindustan News 18
on
August 03, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
August 03, 2020
Rating:

No comments: