वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या
वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या
अमरोहा/धनौरा।थान क्षेत्र के गाँव कंजर बसेड़ा में वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। दिन दहाड़े घर पर ही महिला की हत्या से सनसनी फैल गई ।सुचना मिलने पर पुलिस के अधिकारीयों ने मौके पर पहुंच कर जांच पडताल की शव कबजे मे लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कंजरबंसेडा मे छत्रपाल का परिवार रहता है छत्रपाल का एक्लोता पुत्र दिल्ली मे काम करत है छत्रपाल व उसकी पत्नी चाइना देवी गांव मे ही रहते थे। छत्रपाल के अनुसार वह सुबह आठ बजे पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गया था।घर पर चाइना देवी अकेली थी।वह नौ बजे जंगल से वापिस आया तो उसने पत्नी को घर पर नहीं पाया।तभी उसने देखा की कमरे में छत का पंखा चल रहा है और बाहर से ताला लगा है।तो उसने पंखा बंद करने के लिए कमरा खोला तो पत्नी चाइना देवी को मृत हालत में पाया।तभी उसने इसकी जानकारी 112 नम्बर पुलिस को दी।पुलिस ने घटना पर पहुंच कर उच्च अफसरों को अवगत कराया तो एडिशनल एसपी व सीओ मौके पर पहुंचे ।
थाना प्रभारी निरक्षक अरविंन्द कुमार ने बताया है कि अभी घटना की जिंच पडताल की जा रही है ।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा ।जांच मे जो तत्थय सामने आयेगे उनके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।
Reviewed by Hindustan News 18
on
August 18, 2020
Rating:






No comments: