अमरोहा में भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने में फंसा मण्डी धनौरा क्षेत्र का युवक, मुकदमा दर्ज
अमरोहा में भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने में फंसा मण्डी धनौरा क्षेत्र का युवक, मुकदमा दर्ज
अमरोहा-जिले के मंडी धनौरा में एक युवक को अपनी फेस बुक आइडी पर भगवान श्री राम पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर थाने पर विरोध प्रदर्शन कर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के गांव ताजपुर लहदवर के एक युवक ने अपनी फेस बुक आइडी से भगवान श्रीराम पर 16 अगस्त को अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट डाल दी, यह धीरे-धीरे वायरल हो गई। इसकी जानकारी होने पर हिंदू संगठनों में रोष पनप गया। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद के दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे। थाने के सामने विरोध प्रदर्शन कर उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार को तहरीर सौंप आरोपित पर अभद्र टिप्पणी करने तथा सामाजिक सदभाव बिगाड़ने का आरोप लगाया। कहा कि इस तरह की हरकतों से सामाजिक सदभाव को ठेस पहुंचती है। इसके अलावा हिंदुओं की भावना को भी ठेस पहुंचा है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा कि इस तरह के पोस्ट से आगे भी इस तरह की गतिविधियां जारी रह सकती है लिहाजा आरोपित पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर चन्द्रशेखर गर्ग, विजय कुमार अग्रवाल, हेमंत सारस्वत, आकाश अग्रवाल, गौरव दहिया आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने जानकारी दी कि इस संबंध में आरोपित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच कर आगे उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं यह मामला लोलोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
Reviewed by Hindustan News 18
on
August 18, 2020
Rating:


No comments: