Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

ब्रजघाट पर मंत्री चेतन चौहान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

 ब्रजघाट पर मंत्री चेतन चौहान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार














उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर दिल्ली से ब्रजघाट लाया गया। कोविड 19 प्रोटोकॉल के अनुरूप पार्थिव देह का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। ब्रजघाट स्थित श्मशानघाट में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राजकीय सम्मान दिया गया। इस दौरान सैकड़ों नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का कोरोना संक्रमण के चलते गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में रविवार को निधन हो गया था। अमरोहा तथा हापुड़ से जुड़े होने के कारण सोमवार सुबह से ब्रजघाट में उनके पार्थिव शरीर का इंतजार किया जा रहा था। एडीएम जयनाथ यादव ने बताया कि ब्रजघाट पर दिल्ली से उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से 2.28 बजे पहुंचा।


अंतिम संस्कार से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद श्मशानघाट पर एक स्थान पर उनका पार्थिक शरीर रखा गया। जबकि, उससे दूरी पर चित्र रख दिया गया, जहां पर सैकड़ों लोगों ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह, प्रांत प्रचारक धनीराम, विभाग प्रचारक राजेश, जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी, विधायक राजीव तरारा, महेंद्र सिंह खड़गवंशी, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, भाजपा चौधरी भूपेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, गुरुवचन सिद्धू, भाजपा के हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक कमल मलिक, जिलाध्यक्ष उमेश राणा के अलावा अधिकारी तथा नेता मौजूद रहे। एंबुलेंस से कोविड 19 प्रोटोकॉल के अनुसार पार्थिव शरीर को रखने के बाद चिता पर लाया गया, जहां पर पीपी किट पहनने के बाद 3: 28 बजे उनके बेटे विनायक ने मुखाग्नि दी।एक घंटे तक दी गई श्रद्धांजलि2.28 बजे पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद उनके बेटे विनायक का इंतजार किया गया। जबकि, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश के अलावा पत्नी संगीता चौहान, भाई सुरेश प्रताप, केपी सिंह और विजेन्द्र, सपा के पूर्व मंत्री मदन चौहान, कमिश्नर मेरठ अनीता मेश्राम, एसपी संजीव सुमन, एएसपी सर्वेश मिश्रा मौजूद थे। करीब एक घंटे तक भाजपा नेताओं, पदाधिकारी तथा अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।

ब्रजघाट पर मंत्री चेतन चौहान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार Reviewed by Hindustan News 18 on August 17, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.