इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंगेर के जिलाध्यक्ष लालमोहन महाराज व उपाध्यक्ष संजय सिंह चुने गये

बैठक के पूर्व दिवंगत पत्रकार एस साद को दी गई श्रद्धांजलि।
सफियाबाद में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पत्रकारों के हित एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की अग्रणी संस्था इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक हुई। मौके मे पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत एस. शाद की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए 2 मिनट का मौन धारण रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार विद्यार्थी ने की। इस अवसर पर मुंगेर में आईजेए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए के.एम. राज ने वरिष्ठ पत्रकार लालमोहन महाराज को जिलाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पेश किया। मौके पर सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष के पद पर लालमोहन महाराज व जिला उपाध्यक्ष के पद पर संजय सिंह को मनोनीत किया गया । बैठक में पत्रकारों के हित व संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला कमेटी के विस्तार का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पत्रकार संतोष कुमार उर्फ प्रिंस ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकार उपेक्षा का शिकार हो रहा है। आए दिन पत्रकारों को सोची समझी साजिश के तहत फसाया जाता है। जान जोखिम में डालकर समाज और देश के लिए पत्रकार दिन रात मेहनत करते रहते हैं। पत्रकारों के हित के लिए कोई स्पष्ट प्लानिंग नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जीवित तभी रहेगा, जब पत्रकार सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर पत्रकार मधुसूदन आत्मीय, सुनील कुमार गुप्ता, मोहम्मद इम्तियाज आलम, डॉक्टर शशिकांत सुमन, बिट्टू, प्रिंस दिल खुश, दीपक कुमार्, आकाश कुमार, रवि कुमार सिंह, रमन कुमार, धन राजकुमार, पुनीत सिंह, सहित दर्जनों थे।

Reviewed by Hindustan News 18
on
May 24, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 24, 2020
Rating:

No comments: