Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंगेर जिला इकाई उपाध्यक्ष शिव शंकर व मनीष राजहंस, महासचिव मो. इम्तियाज आलम, सचिव प्रिंस दिलखुश मनोनीत किए गए।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंगेर जिला इकाई उपाध्यक्ष शिव शंकर व मनीष राजहंस, महासचिव मो. इम्तियाज आलम, सचिव प्रिंस दिलखुश मनोनीत किए गए।





मुंगेर, बिहार।


विश्वस्तरीय संगठन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार प्रदेश कमेटी ने मुंगेर जिला कमेटी का विस्तार करते हुए दो जिला उपाध्यक्ष,एक महासचिव तथा एक जिला सचिव मनोनीत किया है।हवेली खड़गपुर अनुमंडल के मिल्की गांव निवासी पत्रकार शिव शंकर तथा तारापुर निवासी दैनिक भास्कर के पत्रकार मनीष राजहंस को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
यह जानकारी एसोसिएशन के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार विद्यार्थी ने दी।प्रेस को जारी बयान में प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत विद्यार्थी ने बताया कि इसके अलावा जमालपुर निवासी हिन्दुस्तान अखबार के पत्रकार मो. इम्तियाज आलम को जिला महासचिव तथा सन्मार्ग अखबार के पत्रकार प्रिंस दिलखुश को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि मनोनीत सभी पदाधिकारियों का पत्र निर्गत प्रदेश कमेटी के द्वारा कर दिया गया है।प्रदेश कमेटी ने इन चारों पत्रकारो पर आशा और विश्वास जताया है कि इनके नेतृत्व में मुंगेर जिला में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष की मानें तो संगठन विस्तार के तहत जल्द ही कुछ और पत्रकारों को जिला एवं प्रमंडल कमेटी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है।वहीं दूसरी ओर चारों पत्रकारों के मनोनयन से जिले के पत्रकारों में हर्ष देखा जा रहा है तथा बधाइयों का सिलसिला जारी है।

इधर जिला उपाध्यक्ष,जिला महासचिव तथा जिला सचिव को बधाई देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार संतोष सहाय,प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत विद्यार्थी,डॉ शशिकांत सुमन उर्फ विदूर जी,चैतन्य,केएम राज,सुनील जख्मी,रमन कुमार,लालमहन महाराज,संजय प्रसाद सिंह,पुनीत सिंह, रमन कुमार,प्रिंस कुमार संतोष,संजीव कुमार,मधुसूदन आत्मीय,निरंजन कुमार,ओम प्रकाश पोद्दार,बिट्टू कुमार,दीपक कुमार सहित आदि पत्रकार शामिल है।वहीं दूसरी ओर मनोनीत चारों संगठन के पदाधिकारियों ने अपने मनोनयन पर कहा कि संगठन ने जो उन पर आस्था और विश्वास जताया है।वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और पत्रकारों के हक और हकूक की लड़ाई में वह हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंगेर जिला इकाई उपाध्यक्ष शिव शंकर व मनीष राजहंस, महासचिव मो. इम्तियाज आलम, सचिव प्रिंस दिलखुश मनोनीत किए गए। Reviewed by Hindustan News 18 on May 25, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.