UP के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को धमकी देने वाला मुंबई से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के सोशल मीडिया हेल्प डेस्क पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित तौर पर हत्या की धमकी देने वाले मुंबई के एक व्यक्ति को महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को व्यक्ति की गिरफ्तारी की है, 25 साल के कामरान अमीन ने शुक्रवार को कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बम विस्फोट में हत्या कर दी जाएगी.
लखनऊ के गोमती नगर पुलिस स्टेशन में मामले को लेकर एक FIR दर्ज करने के बाद उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने जांच शुरू की. महाराष्ट्र एटीएस की कला चौकी इकाई यूपी एसटीएफ से प्राप्त सुराग के आधार पर बाद में मामले की जांच में जुटी.
पुलिस FIR के मुताबिक, मैसेज में सीएम योगी को बम से मारने की धमकी देते हुए लिखा गया, “सीएम योगी को मैं बम से मारने वाला हूं. (एक खास समुदाय का नाम लिख कर) की जान का दुश्मन है वो.” मैसेज मिलने के तुरंत बाद मुख्यालय अधिकारियों की इसकी जानकारी दी गई.
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि डंप डेटा का उपयोग करके मोबाइल नंबर को ट्रैक किया गया था. धमकी के लिए उपयोग किए गए मोबाइल नंबर को बंद कर दिया गया था, लेकिन डंप डेटा से पता चला कि मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में यह नंबर स्विच ऑफ किया गया है.
आरोपी कामरान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उत्तर प्रदेश एसटीएफ को उसकी गिरफ्तारी के बारे में बताया गया और आरोपी को टीम को सौंप दिया गया. आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. एसटीएफ उसकी ट्रांजिट रिमांड की मांगे करेगी और उसे आगे की जांच के लिए उत्तर प्रदेश लेकर आएगी.

Reviewed by Hindustan News 18
on
May 24, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 24, 2020
Rating:

No comments: