मौसेरे भाई संग मिलकर की थी पत्नी की हत्या , गिरफ्तार

पहले पति को छोड़कर प्रेम विवाह करने वाली शबनम ने दूसरे पति से भी बेवफाई की तो उसने भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश कर दोनों हत्या भी उस भाइयों को गिरफ्तार कर लिया lथाना कुंदरकी के बगरौआ गांव निवासी शबनम का निकाह वर्ष 2019 में थाना भोजपुर के गांव अक्का शाहपुर निवासी कमर मास्टर से हुआ था। पति के साथ 2 दिन गुजारने के बाद सपना ने उसे छोड़ दिया था l मुरादाबाद में टेंपो चालक आजाद नगर थाना मझोला मुरादाबाद निवासी अरशद पुत्र शराफत से शबनम की मुलाकात हुई। इसके बाद उसने अरशद से प्रेम विवाह कर लिया l
अरशद का कहना है कि वह जब टेंपो लेकर चला जाता था तो शबनम कमरे से गायब हो जाती थी। इन्हीं हरकतों की वजह से मकान मालिक उसे बार-बार निकाल देते थे l शबनम की बेवफाई से परेशान अरशद ने अपने मौसेरे भाई ठाकुरद्वारा के मोहल्ला नई बस्ती वार्ड 22 निवासी इरफान अली को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों भाइयों ने शबनम को मौत के घाट उतारने की योजना बना डाली। 10 मार्च की रात अरशद ने शबनम से कहा कि मामा के घर चलना है। योजना के मुताबिक दोनो भाइयों ने शबनम को टेंपो में बैठाया और देर रात उसे लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर मोहन चक जा पहुंचे। जहां दोनों भाइयों ने शबनम की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद शबनम के जेवर उतार लिए गए। शबनम के हाथ पर उसके बुर्के से बांधकर उसे नदी में फेंक दिया। 26 मार्च को पुलिस ने मीरपुर मोहन चौक के जंगल में नदी से शबनम का शव बरामद किया था l शबनम की बहन और बहनोई ने कोतवाली पहुंचकर शबनम की शिनाख्त कर ली थी।। शबनम की बहन और बहनोई ने अरशद पर हत्या का आरोप भी लगाया था l कोतवाल सत्येंद्र सिंह पवार ने दोनों अभियुक्तों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से मृतका के जेवरात मिले हैं।

Reviewed by Hindustan News 18
on
April 17, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 17, 2020
Rating:

No comments: