Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

सभासदों की मांग ,फलावदा चेयरमैन की हो जांच

सभासदों की मांग ,फलावदा चेयरमैन की हो जांच




नगर पंचायत के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक को निरस्त कर दिया। वहीं सभासदों ने आरोप लगाया कि पंचायत चेयरमैन 15 दिनों से दिल्ली में थे, उनकी जांच कराई जाए।

कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में आवश्यक कार्यों के लिए बोर्ड बैठक बुलाने को सात अप्रैल को सूचना जारी किया गया था। पत्र में दर्शाया गया है कि 17 अप्रैल की सुबह समय 11 बजे नगर के सरकारी नलकूप नंबर वन के प्रांगण में खुले में बैठक आयोजित की जाएगी। सूचना पत्र लेकर पहुंचे सभासद सोहनबीर सैनी, सलीम अहमद, जहीरूद्दीन, सुरेंद्र सैनी, सभासद पति राजवीर सिंह आदि ने चेयरमैन अब्दुल समद एवं अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह पर आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान बोर्ड बैठक रखी गई है। वहीं उनको बोर्ड बैठक निरस्त करने की सूचना भी नहीं दी गई। आरोप लगाया कि चेयरमैन अब्दुल समद पिछले 15 दिनों से दिल्ली में रहे हैं, पहले उनकी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच कराई जाए। उसके बाद ही बोर्ड बैठक बुलाई जाए। सिपाही ने नहीं खोला बैरियर, नेताओं को लौटाया मवाना। फलावदा तिराहे पर शुक्रवार दोपहर एक बजे भारतीय जनपा पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज राठी और सपा नेता अतुल प्रधान की कारें पहुंची तो वहां तैनात सिपाही ने बैरियर नहीं खोला। इसके बाद नेताओं को लौटना पड़ा। फलावदा तिराहे पर पुलिस ने बैरियर लगा रखा है। कोई भी व्यक्ति वहां से मेरठ की ओर नहीं जा सकता। शुक्रवार दोपहर एक बजे मेरठ रोड से भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी अपनी कार से वहां पहुंचे और फलावदा की ओर से सपा नेता अतुल प्रधान। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों नेताओं ने काफी देर तक कार आगे-पीछे करने को गर्मी गर्मी होती रही। लॉक डाउन के चलते सिपाही ने तर्क दिया कि मेरठ रोड पर हॉट स्पाट होने के कारण रास्ता पूर्ण रूप से बंद है, इसे नहीं खोला जा सकता। कुछ देर बाद सपा नेता ने अपनी कार को फलावदा रोड पर वापस मोड़ लिया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष भी फलावदा मार्ग की ओर चले गये।
सभासदों की मांग ,फलावदा चेयरमैन की हो जांच Reviewed by Hindustan News 18 on April 17, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.