Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मक्के के खेत में मिला महिला का शव , हत्या की जताई गई आशंका

मक्के के खेत में मिला महिला का शव , हत्या की जताई गई आशंका




अमरोहा। पूठ रोड स्थित एक मक्के के खेत में करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से खलबली मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। मुख्य रास्ते से करीब सौ मीटर अंदर खेत में महिला का शव मिलने से हत्या की अधिक आशंका जताई जा रही है। शव बुरी तरह से गल चुका है।
पूठ रोड पर आबादी के निकट हसनपुर निवासी आमिर खां का खेत है। यह खेत वर्तमान में मोहल्ला खेबान निवासी शिवकुमार ने बटाई पर ले रखा है। उसमें मक्के की फसल है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे शिवकुमार खेत पर गया था। खेत से दुर्गंध आने पर देखा तो वहां करीब 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा था। इसकी सूचना से आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक आरपी शर्मा, कब्जा इंचार्ज मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने देखा कि महिला के हाथ पर मालवती, कलावती की बहन व पति शिवकुमार लिखा हुआ था। शव करीब तीन से चार दिन पुराना माना जा रहा है। चेहरा गल चुका है। कीड़ों-मकोड़ों ने भी शव को खाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। हसनपुर कोतवाली निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मक्के के खेत में मिला महिला का शव , हत्या की जताई गई आशंका Reviewed by Hindustan News 18 on April 16, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.