न बैंड न बाजा, दो बराती संग दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हे राजा, पूरे रीति-रिवाज से हुई सभी रस्में
न बैंड न बाजा, दो बराती संग दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हे राजा, पूरे रीति-रिवाज से हुई सभी रस्में
लॉकडाउन का पालन कर दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे
पूरे रीति-रिवाज से हुई सभी रस्में
शादी के समय सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया पूरा ध्यान
मुजफ्फरनगर-लॉकडाउन के चलते जिंदगी जारी है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को लॉकडाउन का पालन करते हुए पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह हुआ।
बताया गया कि सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा आस्सा निवासी श्रीमती मुदेश देवी ने अपनी बेटी मधु का रिश्ता तितावी थाना क्षेत्र के गांव कादीखेड़ा निवासी चरण सिंह मलिक के बेटे गौरव मलिक के साथ तय किया था। लॉकडाउन से पहले शादी की तारीख छह मार्च निर्धारित की गई थी। इसी दौरान कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन हो गया। तब परिवार ने शादी की तारीख 17 अप्रैल बढ़ा दी थी। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में लॉकडाउन को 19 दिन और बढ़ाते हुए तीन मई तक जारी कर दिया। जिसे देखते हुए दोनों परिवारों ने सहमति बनाई की निर्धारित तिथि 17 अप्रैल को ही शादी की जाएगी। इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
वहीं शुक्रवार को गौरव मलिक अपने दो दादा रमेश मलिक और ब्रहम सिंह मलिक के साथ कार से बेहड़ा आस्सा पहुंचे। इस दौरान लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया। बहुत ही सादगी में शादी की सभी रस्में पूरी की गई। गौरव और उसके दोनों दादा ने केवल एक कप चाय पी। सादगी में बेहड़ा की बेटी मधु की विदाई हुई। गौरव लॉकडाउन की तमाम बंदिशों के बीच शादी कर दुल्हन को अपने गांव कादीखेड़ा ले गया।
न बैंड न बाजा, दो बराती संग दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हे राजा, पूरे रीति-रिवाज से हुई सभी रस्में
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 17, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 17, 2020
Rating:

No comments: