Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मंडी धनौरा में सेवा में लगे पुलिस कर्मियों का जनता ने फूलों से किया स्वागत

मंडी धनौरा में सेवा में लगे पुलिस कर्मियों का जनता ने फूलों से किया स्वागत







मंडी धनौरा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जहां अमरोहा जनपद के जिला प्रशासन के अधिकारी व पुलिस अधिकारी सहित सभी इमरजेंसी सेवा में लगे कर्मचारी लगातार जनपद के नागरिकों की सेवा के लिए दिन रात लगे हुए हैं। तो वही  मंडी धनौरा  शहर के नागरिकों ने आज इमरजेंसी सेवा में लगे पुलिसकर्मियों का स्वागत करते हुए उन पर फूल बरसाए और लगातार कर रहे इस सेवा को लेकर जनता ने उनका आभार भी व्यक्त किया।


जहां पूरे देश में इमरजेंसी सेवा में लगे लोगों की सेवाओं को देखते हुए नागरिक उनका अलग-अलग तरीके से आभार व्यक्त कर रहे हैं। तो वही पुष्प और फूल मालाएं पहनाकर लोग इमरजेंसी सेवाओं में लगे लोगों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं।इसी कड़ी में मंडी धनौरा के शहर क्षेत्र के नागरिकों ने आज शहर में निकली पुलिसकर्मियों के ऊपर पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया। मंडी धनौरा  की जनता ने उन सभी पुलिसकर्मियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया कि इस महामारी के दौर में जहां सभी लोग अपने घर पर हैं तो वहीं पुलिस के अधिकारी व प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सहित सभी कर्मचारी प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए अपने घर व परिवार को छोड़कर काम पर लगे हैं।
मंडी धनौरा में सेवा में लगे पुलिस कर्मियों का जनता ने फूलों से किया स्वागत Reviewed by Hindustan News 18 on April 16, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.