कोरोना योद्धाओं पर हमला करना निंदनीय
कोरोना योद्धाओं पर हमला करना निंदनीय
मुरादबाद जिला मुख्यालय पर बुधवार को चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले की चारों ओर कड़ी निंदा हो रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना योद्धाओं पर हमले की घटना बेहद निंदनीय है। हमले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि कोरोना वारियर्स पर हमले के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो। जिससे दुबारा कोई ऐसा साहस न कर सके।
शिक्षिका जन्नत जहां ने कहा कि जो लोग जीवन बचाने आ रहे हैं। उन पर कायराना हमला करना शर्मनाक है। ग्रहणी प्रियांशु ने कहा कि चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ पर हमले के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए। समाज सेविका नाहिद अख्तर ने कहा कि मुस्लिम समाज पहले ही काफी बदनाम हो चुका है। मुस्लिम धर्मगुरुओं को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने को आगे आना चाहिए। भगवंत सिंह ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ. बलराम सिंह ने कहा कि मुरादाबाद के नवाब पुरा की घटना शर्मनाक है। सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं की आशा नहीं की जाती है।

Reviewed by Hindustan News 18
on
April 16, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 16, 2020
Rating:

No comments: